छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

अलग-अलग धर्मों और नाम के नाम से बनवाए गए फर्जी आधार कार्ड पुलिस को मिले, भीख मांगने के बहाने शहर में करते थे आवाजाही

मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार को पुलिस ने एक ऐसी संदिग्ध गतिविधि का पर्दाफाश किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। भीख मांगने के नाम पर शहर में घूम रहे तीन युवकों के पास से मिले अलग-अलग धर्मों और छद्म नामों से बनाए गए आधार कार्डों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह कोई बड़ा गिरोह हो सकता है, जो फर्जी पहचान बनाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है।
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नामों पर दो-दो आधार कार्ड बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पहली नजर में ऐसा प्रतीत हुआ कि ये युवक छद्म पहचान बनाकर भीख मांगने और अन्य गतिविधियों के लिए शहर में घूमते रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों युवक शहर से सटे नियाजूपुरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे। स्थानीय लोगों को इनके असली परिचय की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को यह भी पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रोंकृबस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले चौक और बाजारों के साथ ही कालोनियों व मौहल्लों में भीख मांगने का काम कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में संशय तब और गहरा गया जब युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के माध्यम से अलग-अलग नाम और धर्म के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। इन आधार कार्डों में उनकी फोटो तो थी, लेकिन पहचान और धर्म बदल दिए गए थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह आधार कार्ड तैयार किए। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में की गई प्रारंभिक जांच में कई अहम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन युवकों की गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और फिलहाल किसी बड़े खुलासे से इनकार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में किया गया तो आरोप और भी गंभीर हो सकते हैं। घटना के बाद पुलिस ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजू अहलावत ने बिजली दफ्तर में भर दिया सूखा गन्नास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्टवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला

Read More »