गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण

गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा विकास के नए कदम पर स्थानीय नागरिकों व समाजसेवियों ने साझा किए विचार

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के प्रशासनिक कार्यालय के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव ने नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव ने सोसाइटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी कॉलोनी का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा किसी भी आवासीय क्षेत्र के विकास की रीढ़ होता है, और नया कार्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोसाइटी की ओर से मंत्री का स्वागत पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और क्षेत्रीय विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में समाजसेवी राजकुमार रहेजा, नगर पालिका परिषद 32 मार्केट के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा, महामंत्री भानु प्रताप, भाजपा नेता अशोक बाटला, सुदर्शन बेदी, अशोक डोडा, अशोक छाबड़ा, सरदार तरनजीत सिंह, सरदार सतपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त उपस्थितजनों में केवल कृष्ण, प्रमोद अरोड़ा, रमेश सिंधी, सतीश सेठी, प्रियंक गुप्ता, चमन गाबा, विपिन अरोड़ा, सोनू भाटिया, रमन जालोतरा, भगवानदास कटारिया, गिरधारी लाल, प्रवीण भाटिया आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में विशाल गर्ग की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान गांधी कॉलोनी के पुलिस इंचार्ज दीपक मावी ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी। मंत्री के गांधी कॉलोनी पहुंचने पर क्षेत्रीय सभासद अमित पटपतिया और पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभापति पवन छाबड़ा, उपसभापति ओमप्रकाश शर्मा, गुलशन बाटला, कमल किंद्रा, भारत कटारिया, मेघा आहूजा, अशोक नारंग, नरेश बाटला, राजकुमार अरोड़ा, सागर वत्स, सूरज प्रकाश मदान, भवानी मालिक, राजकुमार चावला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गोल्ड तस्कर के घर डीआरआई का छापा, गिरफ्तार
Share This Article