लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

फुगाना बिजलीघर पर परिजनों के धरने के बीच रात को पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक, 11 बजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फुगाना में विद्युत लाइनमैन दीपक (32) की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा और प्रदर्शन किया। देर रात तक चले घटनाक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक के हस्तक्षेप और अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद परिजनों की मांगों पर सहमति बनी, जिसके पश्चात धरना समाप्त कराया गया। रात करीब 11 बजे दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव फुगाना निवासी दीपक पुत्र मदन फुगाना बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह एचटी लाइन पर तार जोड़ने का कार्य कर रहा था। बताया गया कि दीपक ने शटडाउन लेकर ही काम शुरू किया था, बावजूद इसके अचानक एचटी लाइन में सप्लाई आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में चिकित्सकों ने भी उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने फुगाना बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया और विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया, यह विभाग की बड़ी लापरवाही है। आरोप है कि विभाग का कोई अधिकारी मौके पर बातचीत करने तक नहीं पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिजन मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, पेंशन तथा भाई को रोजगार देने की मांग कर रहे थे। धरना स्थल पर मुकेश मलिक, काला, प्रमोद मलिक, अरविंद मलिक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। देर रात पूर्व विधायक उमेश मलिक गांव पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मृतक परिवार की मांगों का समाधान कराया। वार्ता में मृतक की पत्नी को 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, साधारण पेंशन, पत्नी को नौकरी और भाई को संविदा कर्मचारी के रूप में नियुक्ति का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और रात 11 बजे के बाद मृतक लाइनमैन दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »