26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद

डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे—

  • केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4
  • उद्योग भवन: गेट नंबर 1
  • लाल किला: गेट नंबर 3 और 4
  • जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4
इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ अपशब्द बोलने से SC/ST एक्ट लागू नहीं

इसके अलावा—

  • दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन: गेट 1, 4 और 5 बंद
  • आईटीओ मेट्रो स्टेशन: गेट 3, 4 और 6 पर रोक

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध केवल परेड अभ्यास और गणतंत्र दिवस के दौरान लागू रहेंगे।

यात्रियों को क्या सलाह?

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाकर निकलें और स्टेशनों पर होने वाली घोषणाओं के साथ-साथ डीएमआरसी के आधिकारिक सोशल मीडिया और सूचना चैनलों पर जारी अपडेट्स का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:  आश्रम कांड: छात्राओं ने खोली बाबा की काली करतूतों की पोल.... वार्डन कराती थी चैतन्यानंद से मुलाकात

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मेट्रो सेवाएं अन्य सभी रूट्स पर तय समय के अनुसार चलती रहेंगी।

26 जनवरी को दिल्ली पुलिस की हाई-टेक सुरक्षा

मेट्रो प्रतिबंधों के साथ-साथ राजधानी में पुलिस सुरक्षा भी अभूतपूर्व रहने वाली है। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस AI आधारित ‘स्मार्ट चश्मों’ का इस्तेमाल करेगी, जो फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस होंगे।

इसे भी पढ़ें:  चोर, उचक्के और हत्यारे बन सकते हैं नेता तो भगवाधारी क्यों नहीं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये स्मार्ट डिवाइस पुलिस के आपराधिक डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों और वांछित अपराधियों की तुरंत पहचान कर सकेंगे।

सुरक्षा सर्वोच्च, असुविधा अस्थायी

प्रशासन का कहना है कि यह अस्थायी प्रतिबंध यात्रियों की सुरक्षा और राष्ट्रीय कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी हैं। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »