खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति को बनाया शिकार

दिल्ली से हरिद्वार लौट रहे व्यक्ति के एटीएम से निकाले गए 1.85 लाख रुपये, पीड़ित के बेटे ने हरिद्वार में दी तहरीर, खतौली में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। खतौली कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस से उतरे एक यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित से करीब सवा दो लाख रुपये की नगदी, सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए गए। मामले में हरिद्वार से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद खतौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नवीन पुत्र यज्ञ पाल सिह निवासी सैक्टर 05 बी बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को उसकी माता जी के मोबाइल पर सूचना मिली कि नवीन के पिता यज्ञपाल सिंह रोडीबेलवाला पार्किंग के पास बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बीएचईएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने बताया कि वह 10 फरवरी को दिल्ली से रोडवेज बस के माध्यम से हरिद्वार लौट रहे थे। रास्ते में देर रात करीब 1:30 बजे बस खतौली क्षेत्र के एक ढाबे पर रुकी, जहां वह शौचालय के लिए उतरे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चाय पीने के लिए दी। चाय पीने के बाद वह बस में लौट तो आए, लेकिन इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें:  ब्राह्मण-क्षत्रिय नहीं, बस यह शर्त… RSS प्रमुख पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

पीड़ित जब होश में आए तो खुद को रोडीबेलवाला पार्किंग के पास पाया। उनके पास रखा बैग और पर्स गायब था। पर्स में लगभग 10 हजार रुपये नकद, जबकि बैग में 25 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, पांच एटीएम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, एक्स सर्विसमैन कार्ड, उपभोक्ता कार्ड, पैन कार्ड, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, एक सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। परिजनों ने जब बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि एटीएम कार्ड के माध्यम से लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये की निकासी गाजियाबाद के साहिबाबाद सेक्टर-05 क्षेत्र से की गई। पीड़ित को यह जानकारी नहीं है कि आरोपियों को उसके एटीएम का पिन कैसे पता चला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामी

हरिद्वार में दर्ज की गई जीरो एफआईआर को घटना स्थल खतौली होने के कारण मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया। खतौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ढाबों पर सक्रिय संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद यात्रियों से सतर्क रहने और अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तु न लेने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटमआरोप है कि परिसर में सरकारी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »