पुरकाजी को विकास की बड़ी सौगात, छपार-रोहाना-चरथावल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

सड़क निर्माण में बजट स्वीकृत किये जाने पर मंत्री अनिल कुमार ने जताया सीएम योगी और जयंत चौधरी का आभार, विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी विधानसभा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण विकासात्मक निर्णय लेते हुए छपारदृरोहानादृचरथावल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विकास की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छपार-रोहाना-चरथावल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 4728.41 लाख रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पुरकाजी से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक अनिल कुमार ने इस स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री कौशल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह की प्रेरणा से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। साथ ही किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर ढंग से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को गति देगा। बेहतर सड़कों से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। विधानसभा पुरकाजी की जनता की ओर से मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचारइस अवसर

Read More »