हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेश

दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की तत्काल सहायता कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व मंत्री कपिल देव का काफिला मेरठ से मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग में उन्होंने देखा कि एक सड़क दुर्घटना के बाद दो स्कूटी सवार युवक डिवाइडर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए। मंत्री कपिल देव ने दोनों घायलों को अपनी निजी कार से एस.डी.एस. ग्लोबल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घायल युवकों की पहचान अंकुर एवं राजा निवासी सकोती टांडा के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अंकुर के सिर में गहरी चोट आई थी। मंत्री कपिल देव की तत्परता और मानवीय संवेदना के कारण समय रहते उपचार संभव हो सका। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल अंकुर की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। मंत्री कपिल देव द्वारा दिखाई गई यह मानवीय पहल यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि न केवल शासन बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भगवान श्रीराम ने भाइयों संग लिया अवतार, खुशियों से रोशन हुई अयोध्या

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था,

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »