UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरना

देवबंद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सापला रोड स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और उन्हें लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई व फैसले पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी 9 फरवरी 2026, सोमवार को देवबंद स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले आयोजित होगा, जिसकी अगुवाई शौर्य अंबेडकर जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी सहारनपुर करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  वीरपाल निर्वाल के सदन में हरेन्द्र और चंदन के प्रस्ताव खारिज

इस अवसर पर शौर्य अंबेडकर ने कहा कि बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए भीम आर्मी हर स्तर पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ होने वाला यह आंदोलन एकजुटता और साहस का प्रतीक होगा।

उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और बहुजन समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

बैठक में धरना-प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इनमें यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों के समर्थन में आवाज उठाना, एससी/एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार, अन्याय और भेदभाव के विरोध, बहुजन महापुरुषों के अपमान और उनके नाम से लगे बोर्डों से पोस्टर हटाए जाने के खिलाफ विरोध, तथा जनपद हरदोई में भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमों के खिलाफ प्रदर्शन शामिल रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

बैठक में नरेंद्र लंबा, छोटू रावण, रविकांत गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Share This Article