मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाल

संयुक्त वैश्य मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर की आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के प्रति की जा रही कथित आपत्तिजनक और जाति सूचक टिप्पणियों को लेकर मुजफ्फरनगर में वैश्य समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वैश्य समाज के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है।

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आरोपी द्वारा वैश्य समाज को अनर्गल बनिया, भस्मासुर, ईस्ट इंडिया कंपनी के आदमी, लाला जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने इसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग बताते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आरोपी की सोशल मीडिया आईडी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर रोक लग सके। मोर्चा ने यह भी आग्रह किया कि जिस प्रकार अन्य समाजों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर कानून के तहत कार्रवाई होती है, उसी प्रकार वैश्य समाज के लिए भी अलग से प्रभावी कानून बनाया जाए।

इसे भी पढ़ें:  शिवपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संयुक्त वैश्य मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से एक अन्य गंभीर घटना का भी उल्लेख किया। बताया गया कि 6 फरवरी 2026 को वैश्य समाज के उद्यमी अंशुल सिंघल और दीपक जैन की बामनहेड़ी स्थित फैक्टरी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन घुसकर उत्पात मचाया गया। आरोप है कि फैक्टरी में घुसकर नाजायज मांगें रखी गईं और फैक्टरी उखाड़ देने तथा जान से नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं। मोर्चा का कहना है कि संबंधित फैक्टरी के पास प्रदूषण विभाग से सभी आवश्यक एनओसी मौजूद हैं, इसके बावजूद कुछ लोग प्रदूषण के नाम पर वैश्य समाज के उद्यमियों को परेशान कर रहे हैं। इस घटना से समाज में भारी रोष व्याप्त है। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, सुनील तायल, शिखर राजवंशी, मनीष गुप्ता, पंकज सिंघल, राजीव गर्ग, शुभम अग्रवाल, सुभाष गोयल, भूपेन्द्र गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर सरकारी सम्पत्ति से हटेगा कब्जा, शासन ने डीएम को दिए आदेश

वैश्य समाज ने किया ‘घूसखोर पंडित’ का विरोध, कहा-हम ब्राह्मण समाज के साथ

वैश्य संयुक्त मोर्चा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘घूसघोर पंडित’ पर भी आपत्ति जताई गई। संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने स्पष्ट किया कि वैश्य समाज ब्राह्मण समाज का सदैव सम्मान करता है और ब्राह्मण समाज उसके लिए पूजनीय है। ऐसे में किसी भी समाज के खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रस्तुत करना निंदनीय है। मोर्चा ने फिल्म पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस प्रकरण में सीएम योगी के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी

Read More »