नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर जाकर कर्मचारियों ने रखी अपनी पीड़ा, कहा-आर्थिक संकट से हो रहा मानसिक उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ईपीएफ घोटाले के चलते 397 कर्मचारियों का वेतन पिछले तीन महीनों से अटका हुआ है। ठेकेदार फर्मों की कथित धोखाधड़ी ने कर्मचारियों को आर्थिक तंगी में धकेल दिया है, वहीं पालिका प्रशासन पर अब इन कर्मचारियों का वेतन जारी कराने का रास्ता तलाश का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिया कि जल्द ही बोर्ड मीटिंग बुलाकर इस समस्या का समाधान कराया जायेगा।

नगरपालिका परिषद में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों का वेतन संकट लगातार गहराता जा रहा है। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की आपूर्ति कर रही दो निजी ठेकेदार फर्मोंकृआरवाई सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज और अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि.कृपर ईपीएफ के नाम पर भारी गबन किए जाने का आरोप सामने आया है। इसके चलते इन फर्मों के अधीन कार्यरत कुल 397 कर्मचारियों को नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इन 397 कर्मचारियों में 369 सफाई कर्मी और 28 वाहन चालक शामिल हैं। लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई और इलाज तक में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीत

जांच में यह गंभीर तथ्य उजागर हुआ है कि अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. द्वारा कर्मचारियों के भविष्य निधि (ईपीएफ) के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की गई। फर्म ने पालिका के समक्ष फर्जी चालान प्रस्तुत कर 17 लाख 4 हजार 357 रुपये की ईपीएफ राशि जमा दिखा दी, जबकि वास्तविकता में मात्र 69 हजार 494 रुपये ही जमा किए गए। इस घोटाले के सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रज्ञा सिंह ने दोनों आपूर्तिकर्ता फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और विधिक प्रक्रिया भी शुरू कराई। फर्मों को भुगतान पर रोक लगाए जाने के बाद से ही कर्मचारियों का वेतन पूरी तरह से अटक गया, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर किया सीएमई का आयोजन

रविवार को सुबह सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार, राजकुमार बेनीवाल, सोनू बेनीवाल और पाल्लेराम के नेतृत्व में पीड़ित कर्मचारियों ने पटेलनगर पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात की और अपनी पीड़ा साझा की। इस दौरान भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पालिका ईओ से बातचीत कर शीघ्र समाधान के लिए कहा।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही बोर्ड बैठक बुलाकर उनके वेतन भुगतान के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि रुका हुआ वेतन शीघ्र जारी किया जा सके। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की ईपीएफ की बकाया राशि भी उन्हें दिलाई जाएगी। इसके लिए गड़बड़ी करने वाली ठेकेदार फर्मों के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश ईओ को दिए गए हैं। संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में कर्मचारियों का आर्थिक अहित नहीं होने दिया जाएगा और दोषी फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कर्मचारी प्रशासन की कार्रवाई और वेतन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

Also Read This

मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम खेडी तगान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर किया सीएमई का आयोजनमंसूरपुर मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थाना

Read More »

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »