भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूर्व सांसद ने देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया

मुजफ्फरनगर। भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर जहां एक ओर किसान संगठनों और कुछ वर्गों द्वारा विरोध के स्वर उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते को भविष्य के भारत की मजबूत नींव बताते हुए इसका जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे उद्योगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक चर्चा जारी है। इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह समझौता निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। डॉ. बालियान ने कहा कि भारतदृअमेरिका के बीच हुआ यह अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल अमेरिकी बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे षि क्षेत्र, एमएसएमई और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते में किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, दूध, पनीर, पोल्ट्री, सब्जियां और अन्य संवेदनशील षि व डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, ताकि देश के किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निर्यात में वृद्धि होने से गांवों की आय में इजाफा होगा, स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। इससे ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। डॉ. संजीव बालियान ने अपने संदेश में कहा कि किसान के मजबूत होने से ही देश मजबूत होगा और यही पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यापार समझौता आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--कंपनी कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Also Read This

शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल

दिल्ली- सेक्टर.56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया। शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की कार हार्डवेयर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गएए जबकि दो को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग

Read More »

निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जयपुर । जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसार्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिसार्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में

Read More »

धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

मंत्री ने सीई विनोद कुमार को फोन कर किया था एफआईआर दर्ज कराने से इंकार, कहा था-मुकदमा हुआ तो लट्ठ लेकर बैठ जाऊंगा

Read More »