ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

खतौली। खतौली क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा डीएफसी रेलवे लाइन के पिलर नंबर 986/3 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 65 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और उसके पहनावे व अन्य पहचान चिन्हों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

पुलिस ने बताया कि मृत महिला नीले रंग की साड़ी और काली रंग की पूरी बाजूदार जर्सी पहने हुए थी। उसके पैरों में कॉफी कलर के जूते थे। खास पहचान के तौर पर महिला के दाहिने हाथ पर “ॐ” लिखा हुआ पाया गया है, जिसे शिनाख्त में अहम माना जा रहा है।घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी फैलाने के साथ-साथ आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो वह थाना खतौली से संपर्क कर पुलिस को सूचित करे। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद मृतका के परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाख

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला रेलवे लाइन के पास कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »