तरनतारन लॉ कॉलेज में खौफनाक वारदात, छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव उस्मा स्थित एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान क्लासरूम के भीतर अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। एक युवक ने कॉलेज की छात्रा को गोली मार दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह, गांव मालियां का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी भी उसी कॉलेज में छात्र था।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक फायरिंग की आवाज सुनते ही क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्राएं घबराकर बाहर की ओर भागीं। आरोपी युवक ने पहले छात्रा के सिर पर गोली चलाई और फिर हथियार को दोबारा लोड कर अपनी कनपटी पर सटाकर ट्रिगर दबा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और क्लासरूम में खून फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी कॉलेज पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों में ग्राउंड टक्कर

इस सनसनीखेज घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक युवक हथियार लेकर कॉलेज परिसर और क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। घटना के समय कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।

घटना के बाद छात्रा का शव काफी देर तक क्लासरूम में ही पड़ा रहा, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद कॉलेज प्रशासन के प्रतिनिधियों का मौके से नदारद रहना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी नाम पर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और कॉलेज प्रबंधन की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था तथा आरोपी की पृष्ठभूमि की भी गहन पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह सामने आ पाएगी।

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों में ग्राउंड टक्करहादसे में चार लोगों की मौके पर

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के

Read More »