सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद

मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनंद कुमार शर्मा निवासी मोती महल द्वारा थाना कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 02 फरवरी को सर्राफा बाजार मोती महल में स्थित उनकी शर्मा जी ज्वैलर्स की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां चोरी कर ली गई हैं और आरोपी दुकान से इन जेवरात को चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी।
इंस्पेक्टर कोतवाली बबलू वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में चोरी की वारदात का अनावरण करने के लिए गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चरथावल रोड से न्याजूपुरा जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त नाहिद हसन पुत्र यूनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 05 अदद पीली धातु की अंगूठियां बरामद की गईं, जिनमें 03 लेडीज तथा 02 पुरुषों की अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल कप्तान सिंह, हेमंत चौधरी और रवि कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शवहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई,

Read More »