खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

खतौली। जनपद मुजफ्फरनगर के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली के सभागार में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा के तत्वावधान में मानक पाठ योजना लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका को लेकर विद्यार्थियों, उपभोक्ताओं और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन द्वारा मानक प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर मेंटर मदन गोपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकों के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों से जीवन के हर क्षेत्र में मानकों को अपनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मानक पाठ योजना का मूल्यांकन किया गया, जिसमें देवयानी और ईशान ने प्रथम स्थान, वर्षा और इलमा ने द्वितीय स्थान तथा तनु और तान्या प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मानक हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तार

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और दैनिक उपयोग में आने वाले उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति सजग रहेंगे, ताकि देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिल सके।

इस अवसर पर मेंटर राजकुमार जैन ने भारतीय मानक ब्यूरो की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीआईएस खाद्य पदार्थों, विद्युत उपकरणों, आभूषणों सहित कई उत्पादों के लिए गुणवत्ता मानक निर्धारित करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी हॉलमार्क और एलपीजी गैस सिलेंडर पर ईएसई मार्क उपभोक्ता सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के मानक सदस्यों को विदाई दी गई, जिन्हें प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जैन और मदन गोपाल ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तारकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »