शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास मिला शव, दो हाथ, पांव और गला खा गए कुत्ते

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आवारा कुत्तों द्वारा शव को नोचे जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मां को ममता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है, लेकिन कलियुग में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस विश्वास को झकझोर दिया है। शहर के मोहल्ला रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के निकट बुधवार को एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते शव को खींचकर वहां ले आए थे और उसे नोच रहे थे। बच्ची के दोनों हाथ, एक पैर और गले का मांस कुत्तों द्वारा खाया जा चुका था, जिससे दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हो गया।

इसे भी पढ़ें:  बजरंग दल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

स्थानीय निवासी शिवसेना मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जब उन्होंने यह दर्दनाक दृश्य देखा तो तुरंत संबंधित थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बबलू कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्रवासियों में रोष और शोक का माहौल देखा गया। गौतम कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना की गंभीरता से जांच की जाए और जिस किसी ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरी क्षेत्र में झाड़ियों के पास कुत्तों द्वारा एक बच्ची के शव को नोचा जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच के लिए पुलिस की टीम को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस का रही है। जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैत उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »