वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था कि बिना अतिक्रमण हटाए ही सड़क का निर्माण किया जाए, जबकि दूसरे पक्ष ने पहले अतिक्रमण हटाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

विवाद बढ़ने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।सड़क निर्माण रुकने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, धूल और आवागमन में कठिनाइयों जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने कई बार प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्यागी तथा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  गज्जू पठाने ने दिया इस्तीफा, रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा निरस्त

अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि सड़क बनने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिस

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »