मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- “जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली”

मुजफ्फरनगर न्यूज़ (Muzaffarnagar News): यूपी के मुजफ्फरनगर में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सख्त रुख अपना लिया है। क्रांति सेना और शिवसेना ने शहर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध करते हुए प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों के लिए खुली चेतावनी जारी की है।

क्रांति सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों का दौरा किया। संगठनों ने संचालकों को एक चेतावनी पत्र सौंपकर साफ कहा है कि अगर उनके प्रतिष्ठान में कोई भी संदिग्ध या नाबालिग प्रेमी जोड़ा (Couples) आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, तो कार्यकर्ता खुद उन्हें सबक सिखाएंगे। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की पूरी जिम्मेदारी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

चेतावनी देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने कुछ होटलों और रेस्टोरेंट की खुद जांच भी की। सूत्रों के मुताबिक, एक होटल के कमरे में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और वहां जमकर हंगामा व नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद मामले को शांत कराया गया।

“जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली”

क्रांति सेना की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने वैलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों को सीधे तौर पर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी नाबालिग या संदिग्ध जोड़ा शहर में घूमता या होटलों में मिला, तो उनकी टीम उन्हें लाठियों से सबक सिखाएगी।

इसे भी पढ़ें:  42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसाराजकुमार तिवारी

Read More »