मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद त्यागी की 10वीं जीत, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही अधिवक्ता समुदाय में उत्साह की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद सभी प्रमुख पदों पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में प्रमोद त्यागी ने 602 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार 10वीं जीत है, जो बार संघ के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शन

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौ० अंजुम खान (543 मत) को 59 वोटों से पराजित किया।

अन्य प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार रहे:

  • अनिल जिंदल – 508
  • सुरेंद्र पाल मैनवाल – 177
  • अर्जुन सिंह – 57

महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने 587 मतों के साथ विजय प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांग

अन्य उम्मीदवारों को मिले मत:

  • प्रदीप कुमार मलिक – 412
  • जितेंद्र कुमार – 396
  • नवाब अली चौधरी – 350

विकास त्यागी – 138

चंद्रवीर चौधरी ने 680 मत प्राप्त कर वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

  • ईश्वर चंद त्यागी – 477
  • धर्मेंद्र कुमार पुंडीर – 336
  • नरेंद्र सिंह कश्यप – 322

कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा 620 मतों के साथ विजयी रहे।

  • मुनव्वर हुसैन – 548
  • सुधीर कुमार चौहान – 412
  • अमित कुमार जैन – 133
  • सुभाष चंद्र गर्ग – 127
इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर

पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र त्यागी की निगरानी में सम्पन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार संघ परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग पर हुड़दंग, 2 युवक पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरनगर शोभायात्रा मार्ग पर सिविल लाइन थाने के पास शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक शराब के नशे में थे। राहत की बात यह रही कि श्री बालाजी शोभायात्रा उस समय तक वहां नहीं पहुंची थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा होने से बच गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोरउपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोल्जर बोर्ड के पास शोभायात्रा मार्ग पर पहुंचे और वहीं हुड़दंग शुरू कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »

मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

मेरठ अल्फा हॉस्पिटल का नाम कानपुर के कथित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट प्रकरण में सामने आने के बाद बुधवार को अस्पताल के भीतर बेचैनी और बाहर जांच का दबाव एक साथ दिखाई दिया। मेरठ के गढ़ रोड स्थित मंगल पांडे नगर में बने इस अस्पताल को CMO डॉ. अशोक कटारिया ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अस्पताल से जानकारी जुटाने पहुंचीं। अस्पताल में डायरेक्टर और नियमित OPD से जुड़े डॉक्टर उस समय नजर नहीं आए। CMO कार्यालय का कहना है कि कानपुर प्रकरण की जांच में अल्फा हॉस्पिटल से जुड़े कुछ नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक नोटिस में

Read More »

यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंद

यूपी बिजली बिल से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने साफ किया है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन काम के कारण यह 16 घंटे का शटडाउन रखा गया है। असर केवल एक वेबसाइट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और UPPCL कंज्यूमर ऐप पर चलने वाली कई जरूरी सुविधाएं एक साथ रुकेंगी। मतलब साफ है — अगर आपने बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज या नया बिल जनरेशन आखिरी समय के लिए छोड़ रखा है, तो दिक्कत हो सकती है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

Read More »

सिसौली CHC में CMO खुद OPD में क्यों बैठे? निरीक्षण के बाद बड़ा संकेत

मुजफ्फरनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को उस समय अलग तस्वीर दिखी, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और निरीक्षण के बाद खुद OPD में बैठकर मरीजों का परीक्षण करने लगे। सिसौली CHC निरीक्षण सिर्फ औपचारिक दौरा बनकर नहीं रहा — यह सीधे मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल व्यवस्था तीनों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में सामने आया। डॉ. तेवतिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए, और फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के नाते बड़ी संख्या में आए मरीजों को परामर्श भी दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने

Read More »

मुजफ्फरनगर स्कूल बस हादसा: मृतकों की संख्या 4 हुई, शव रखकर हाईवे जाम

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे ने बुधवार के बाद गुरुवार तक पूरे इलाके को झकझोर कर रखा हुआ है। तितावी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मृतकों की संख्या अब 4 हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल पूजा ने भी दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सड़क पर आ गया। पूजा की मौत की खबर मिलते ही जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज के बाहर माहौल अचानक बदल गया। परिजनों ने पापन, उनके पुत्र अभी और पुत्री राधिका के शव पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई और

Read More »

पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर विशेष सफाई टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रा के साथ-साथ चलता रहा स्वच्छता अभियान मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भगवान श्री बालाजी जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश देने वाली साबित हुई। नगर में इतने बड़े स्तर पर निकलने वाली इस श्री बालाजी शोभायात्रा को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वच्छता के प्रति प्रेरक पहल और संकल्प को लेकर ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने का एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमें नगरपालिका की स्वच्छता टीम के साथ ही अधिकारियों और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज की सक्रिय

Read More »