शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

खतौली शेखपुरा क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित खुले नाले ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति अंधेरे के कारण नाले में गिर पड़े। करीब एक घंटे तक नाले में फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी व्यक्ति सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सफेदा रोड पर हलवाई की दुकान के बराबर में शुगर मिल से निकलने वाले पानी का एक नाला खुला पड़ा है। अंधेरा होने के कारण उन्हें नाला दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलते ही वह लगभग 7 फीट गहरे और 4 फीट चौड़े नाले में जा गिरे। बताया जाता है कि व्यक्ति काफी देर तक नाले में फंसे रहे और लगातार शोर मचाते रहे, लेकिन सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  शैतान चाचाः भतीजी की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर किया गंदा काम

बाद में सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उनका हाथ पकड़कर बाहर निकाला और सुरक्षित घर पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुगर मिल से निकलने वाला पानी नाले से होते हुए सफेदा रोड तक पहुंचता है और यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। इससे पहले भी कई बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके, शुगर मिल प्रशासन द्वारा नाले को ढकने या उस पर सुरक्षा प्रबंध करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजा

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नाले को तत्काल बंद कराया जाए या उस पर मजबूत जाली/पटिया लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएंआरोप है

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »