महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

खतौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर सुबह से ही शिवभक्तों और माता-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भोर होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव से आरती में भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंदिर समिति की ओर से विशेष सजावट की गई थी।

रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजी शिवमूर्ति आकर्षण का केंद्र रही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई थी, जो कतारबद्ध दर्शन करवा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  शुरू हुआ एसआईआर अभियानः तीन बार आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।दोपहर तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को भव्य आरती का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

Share This Article