शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहल

नगरपालिका परिषद की 17 मार्किट के 500 से अधिक दुकानदारों की बात लेकर चेयरमैन ने की मंडलायुक्त से मुलाकात

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की 17 मार्किट में व्यापार कर रहे करीब 500 से अधिक दुकानदारों की रोजी-रोटी से जुड़ी लगभग तीन दशक से लंबित किरायेदारी समस्या अब समाधान की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रहे हैं। पालिका मार्किट के किरायेदार दुकानदारों से जुड़ा यह जटिल मामला पहली बार गंभीर प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सकारात्मक और ठोस पहल करते हुए सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार से भेंट कर समाधान की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया है।
नगरपालिका परिषद की विभिन्न मार्किट में लंबे समय से लंबित दुकानदारों के 15 वर्षीय किरायेदारी, वारिसान प्रकरण तथा शिकमी किरायेदारी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। लगभग 17 मार्किट के 500 से अधिक दुकानदार वर्षों से अनिश्चितता की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। पहली बार किसी पालिका अध्यक्ष ने इन जटिल मामलों को उच्च प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने सोमवार को समस्त नगरपालिका मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पालिका की कार्यवाहक कर अधिकारी पारूल यादव को साथ लेकर सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 15 वर्षीय किरायेदारी विवाद, वारिसान मामलों तथा शिकमी किरायेदारों के प्रकरणों के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया। विशेष रूप से शिकमी किरायेदारों और वारिसान प्रकरणों में पालिका प्रशासन के स्तर पर नए अनुबंध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया, ताकि वर्षों से लंबित फाइलों को निस्तारित किया जा सके। इसके अतिरिक्त 15 वर्षीय किरायेदारी विवाद में स्पष्ट और सुलभ प्रक्रिया तय करने के लिए मार्गदर्शन भी मांगा गया।
उल्लेखनीय है कि यह मामला करीब तीन दशक से अधर में लटका हुआ है, जिससे दुकानदारों में असमंजस और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। इससे पूर्व भी पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक के माध्यम से किरायेदारी के नए नियम निर्धारित कर समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। अब उच्च प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर मामले को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका मार्किट के दुकानदार वर्षों से किरायेदारी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे हैं। इनकी समस्या के समाधान के लिए हमने पिछले दिनों निरीक्षण पर आये मंडलायुक्त के समक्ष प्रकरण रखा था और आज उनसे मुलाकात की। हमारा उद्देश्य है कि 15 वर्षीय, वारिसान और शिकमी किरायेदारी के सभी मामलों का पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान हो। इसके लिए प्रशासनिक सहयोग लेकर ठोस व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि किसी भी दुकानदार को भविष्य में असमंजस का सामना न करना पड़े। कहा कि इस समस्या के सुलझने से पालिका प्रशासन को भी राजस्व की प्राप्ति होगी, जिससे नगर विकास में भी सहयोग मिलेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका मार्किट के सैकड़ों दुकानदार वर्षों से लंबित किरायेदारी विवाद के कारण असमंजस में थे। पालिका स्तर पर शुरू की गई यह पहल सराहनीय है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग मिले और दुकानदारों को स्थायी समाधान प्राप्त हो। नगरपालिका की इस पहल से मार्किट में व्याप्त अस्थिरता समाप्त होने और व्यापारिक वातावरण में स्थायित्व आने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों ने भी कहा कि वर्षों पुरानी यह समस्या अब शीघ्र समाधान की ओर बढ़ सकती है। इस दौरान समस्त पालिका मार्किट एसोसिएशन के संयोजग विरेन्द्र अरोरा, अध्यक्ष शिशुकांत गर्ग, महामंत्री भानु प्रताप अरोरा, डॉ. कैलाश अरोरा, राजेश नारंग, आनन्द प्रकाश, राजेश जुनेजा, जसप्रीत सिंह सहित अन्य पालिका मार्किट दुकानदार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच

Also Read This

नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपभोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा

Read More »

3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

मुजफ्फरनगर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि जिन इलाकों में अधिकृत संस्था इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पहले से पाइपलाइन का ढांचा तैयार किया जा चुका है या जहां घरों तक PNG सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले पात्र परिवारों को घरेलू PNG कनेक्शन लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर संबंधित घरों को PNG कनेक्शन लेना होगा। तय समय निकलने के बाद ऐसे पते पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है

Read More »

योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय

Read More »

यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य में 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई अफसरों को कमिश्नरेट, जिला पुलिस और नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह फेरबदल राज्य में फील्ड पोस्टिंग और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित पोस्टिंग्स में सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया जाना शामिल है। इसके साथ ही कई 2022 बैच के अफसरों को भी अहम फील्ड जिम्मेदारियां मिली हैं। किन अफसरों को

Read More »

मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के दौरान अपंजीकृत जीवन दाता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल को बच्चों की भर्ती में मिली अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुआ।

Read More »

खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »