मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

कपिल देव बोले-सुपर स्पेशियलिटी उपचार हेतु क्षेत्र की जनता को दिल्ली सहित अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्रत प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग का उल्लेख करते हुए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों हेतु दूरस्थ स्थानों पर जाना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत कठिन एवं खर्चीला है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से न्याय सुलभ, त्वरित एवं किफायती होगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मेरठ में एम्स जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी उपचार हेतु क्षेत्र की जनता को दिल्ली सहित अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेरठ में एम्स की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को उन्नत एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ने सामाजिक सुरक्षा के विषय को उठाते हुए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेंशन वृद्धि सरकार की संवेदनशील सोच का परिचायक है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि सरकार जनहित के इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण को और गति प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  वाह री पुलिस! आदमी एक, शिकायत एक और मुकदमे दो…शहर

Read More »

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराजईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने का

Read More »