अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचे

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल एक .32 बोर का रिवाल्वर तथा पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सदस्य मिमलाना रोड स्थित न्यू गुडलक बारात घर के पास सौदा करने आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  भट्टा मालिकों ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना, मंत्री कपिल देव ने सुनी पीड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, अमरीश कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, हिमांशु पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना बाबरी शामली और दीपक कुमार पुत्र सुरेश पाल निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

सीओ सिटी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अमरीश और दीपक ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ और हिमांशु अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। उनसे एक पिस्टल और एक रिवाल्वर की मांग की गई थी। इसके लिए दोनों को 2500-2500 रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में दिए गए थे, जबकि शेष रकम हथियार मिलने के बाद देने का तय हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल टी-20 सीजन-2 में इस बार टाइटल प्राइज मनी दो लाख

पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल सीडीआर और बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। साथ ही आरोपियों के विस्तृत आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, राहुल कुमार, हेमंत तथा मुनेन्द्र राणा शामिल रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  अजब-गजबः बिना कागज के पकड़ी गई स्कूटी-कट गया 20 लाख

Read More »

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिलाईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है। 

Read More »