CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, फोर्टिस को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप!

फोर्टिस मोहाली बम धमकी ने सोमवार को पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सांस लेने में तकलीफ के कारण शाम करीब 5 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच सुबह 7:30 बजे आए एक ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी, जिसमें दोपहर 1:11 बजे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरा यह ई-मेल ‘हंटर फार्ले’ नाम से कथित ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की ओर से भेजा गया बताया जा रहा है। मेल में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ ‘पोलोनियम’ से संक्रमित किया जाएगा और उनका हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

ई-मेल में यह भी लिखा गया कि यह कदम खालिस्तान रेफरेंडम समर्थकों को गैंगस्टर बताकर एनकाउंटर करने के आरोपों का बदला है। हालांकि तय समय दोपहर 1:11 बजे कोई धमाका नहीं हुआ और प्रारंभिक जांच में धमकी झूठी पाई गईधमकी मिलते ही अस्पताल परिसर को सीएम सिक्योरिटी, मोहाली पुलिस और एंटी-रॉयट टीमों ने घेर लिया। मौके पर 5 बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की प्रेमिका ने फोन पर दिखाए नखरे, बागपत के प्रेमी ने खाया जहर

मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि अस्पताल की सभी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं और मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हैपुलिस के अनुसार, धमकी वाले ई-मेल के पीछे विदेशी आईपी एड्रेस का पैटर्न सामने आया है। शुरुआती जांच में USA के IP और बांग्लादेश से ई-मेल भेजे जाने की बात सामने आई है। पहले भी इस तरह की धमकियों में विदेशी लोकेशन का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव: ईरान को दी बड़ी शर्तें

फिलहाल साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर नजर रखे हुए हैं।

Share This Article