खतौली। श्री कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान तथा जीरो फैटेलिटी समाधान’’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को महाविद्यालय द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दीप्ती जैन के निर्देशन में निकली रैली महाविद्यालय परिसर से रेलवे रोड, सैनी नगर और शिव चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर वापस वर्णी वाटिका में सम्पन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ता की पसंद पर आधारित व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि Electricity Act, 2003 के तहत सभी मौजूदा उपभोक्ताओं पर प्रीपेड मीटर थोपना कानून की सीधी शर्त नहीं माना जा सकता। यह जवाब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में दिया। सवाल नगीना सांसद चंद्रशेखर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया था। सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि Section 47(5) के तहत उपभोक्ता यदि प्री-पेमेंट मीटर के जरिए बिजली लेना चाहता




