झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शव

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गाली देने से नाराज छोटे भाई ने अपने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर दफना दिया। लाश जल्दी गल जाए, इसके लिए आरोपी ने कब्र में 100 किलो नमक भी डाला। घटना 9 फरवरी की है। 19 फरवरी को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या कबूल की, जिसके बाद आधी रात को शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय घर में दोनों भाई मौजूद थे, जबकि मां मायके गई हुई थीं।10 फरवरी को मां ने बड़े बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। छोटे बेटे मशारिक ने मां को बताया कि भाई कहीं चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

चार दिन तक आरोपी परिवार को गुमराह करता रहा। 15 फरवरी को उसने खुद प्रेमनगर थाने में बड़े भाई तारिक की गुमशुदगी दर्ज करा दी।तारिक की तलाश के दौरान आरोपी का बदला हुआ व्यवहार परिजनों को खटकने लगा। खासकर मामा मोहम्मद सलीम को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 19 फरवरी को पुलिस ने मशारिक को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। गुरुवार रात करीब 9 बजे पुलिस आरोपी को लेकर घर पहुंची। वह तीन घंटे तक अलग-अलग जगह बताकर पुलिस को भ्रमित करता रहा। रात करीब 12 बजे एसपी सिटी प्रीति सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। सख्ती बढ़ने पर आरोपी ने सही स्थान बताया। दो सफाईकर्मियों ने गड्ढा खोदा तो 5 फीट नीचे दफनाया गया तारिक का शव बरामद हुआ। 100 किलो नमक डाला ताकि लाश जल्दी गल जाए पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शव को घर के पीछे दफनाने के बाद कब्र में करीब 100 किलो नमक डाला था। इसका मकसद शव को जल्दी नष्ट करना बताया गया है। घटना बिहारीपुरा मोहल्ले की है, जो झांसी रेलवे स्टेशन से करीब 5 किमी दूर है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

परिवार के मुखिया मिर्जा अकील बेग प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। 2022 में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।बड़े बेटे तारिक (40) ने MBA किया था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसे अनुकंपा पर चपरासी की नौकरी मिल रही थी, लेकिन उसने यह नौकरी स्वीकार नहीं की। बाद में यह नौकरी छोटे भाई मशारिक को मिली, जो रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव के स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। मां झांसी न्यायालय में पेशकार पद से सेवानिवृत्त हैं और अक्सर मायके में रहती हैं। फिलहाल, आरोपी की पत्नी और साला फरार बताए जा रहे हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला: कोर्ट का बड़ा आदेश

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला:

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेनाबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी अटूट भक्ति और तपस्या को

Read More »