मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रैक्टर चालक की मौत

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा में नेशनल हाईवे 58 पर ट्रैक्टर ट्राली और ट्राले की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 सन्धावली फ्लाइओवर कट की है।

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, दोनों वाहन मेरठ की तरफ से आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक ने ए टू जेड की तरफ ट्रैक्टर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

पहियों के नीचे कुचला चालक

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक ट्राले के पहियों के नीचे कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। नेशनल हाईवे 58 पर लगा जाम हादसे के बाद नेशनल हाईवे 58 पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।

इसे भी पढ़ें:  डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमला

शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस मुजफ्फरनगर सड़क हादसा ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरीपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »