योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों से मुलाकात

योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा के तहत मुख्यमंत्री आज चार दिवसीय विदेशी यात्रा पर रवाना होंगे। 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान वे 303 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाना है। 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा है।

योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा में निवेश पर फोकस

सरकार के अनुसार, 25 करोड़ नागरिकों की शक्ति उत्तर प्रदेश को उत्पादन और उपभोग दोनों का केंद्र बनाती है। विशाल श्रमबल, बड़ा बाजार और तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर इस विजन की मजबूत आधारशिला है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 3 नए कॉरिडोर, 3 साल में पूरा होगा फेज-5(A)

सिंगापुर में इन क्षेत्रों पर होगी चर्चा

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

  • डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर गूगल और एसटीटी ग्लोबल

  • एग्रीबिजनेस पर जापफा ग्रुप और ओलम इंटरनेशनल

  • लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर मैपलट्री और एआई सैट्स

  • क्लीन व सौर ऊर्जा निवेश पर एवीपीएन, जीएससी ग्रीन्स और ईडीपीआर सनसीप

इसके अलावा ग्रीनफील्ड वेंचर्स और ड्रीमट्रस्ट के साथ हॉस्पिटैलिटी व थीम पार्क, सेम्बकॉर्प के साथ इंडस्ट्रियल पार्क तथा सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी के साथ एविएशन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। टेमासेक, जीआईसी और ब्लैकस्टोन जैसे निवेश फंड्स के साथ पूंजी निवेश तथा फुलर्टन फाइनेंशियल, डीबीएस बैंक और वर्टेक्स वेंचर्स के साथ फिनटेक व स्टार्टअप सहयोग पर भी बातचीत प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---लुटेरे गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे

जापान प्रवास: ऑटोमोबाइल से सेमीकंडक्टर तक एजेंडा

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

  • कुबोटा और सुजुकी के साथ ऑटोमोबाइल निवेश

  • टोक्यो इलेक्ट्रॉन के साथ सेमीकंडक्टर

  • तोशिबा के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

  • टोयो डेंसो, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स और नागासे एंड कंपनी के साथ सप्लाई चेन सहयोग

कनाडेविया के साथ ग्रीन हाइड्रोजन और मारुबेनी के साथ हॉस्पिटैलिटी व रियल एस्टेट निवेश पर भी चर्चा होगी।

दौरे के दौरान आयोजित जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और कौशल विकास से जुड़े पहलुओं पर निवेशकों से संवाद करेंगे। सरकार का मानना है कि इन बैठकों से निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और संयुक्त परियोजनाओं का रास्ता साफ होगा।  सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा को प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और ‘मेक इन यूपी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों, उत्तर प्रदेश वासियों और स्कूली बच्चों से भी संवाद करेंगे और प्रदेश की विकास यात्रा साझा करेंगे।

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचेकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी बस- वैन टक्कर: 5 की मौत, कई गंभीर घायलकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »