सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने आते ही महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर महिला का पति घर पहुंच गया। उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचाया। इसी दौरान आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर पति पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने हत्या की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

पहले भी परेशान करने का आरोप

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी पत्नी को परेशान करता रहा है। उसने चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर मंगलवार को पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।  पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article