गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

मुजफ्फरनगर। एक नाले में मिली मृत गौ माता का अंतिम संस्कार कराना एक गौ सेवक को काफी भारी पड़ गया है। नगर पालिका परिषद की टीम ने गाय के अंतिम संस्कार में जेसीबी भेजने के लिए गौ सेवक से ₹1000 की अवैध वसूली की है। गौ सेवक के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया गया है।

पालिका अधिकारी इस वसूली को जायज ठहराने के लिए यह बात कह रहे हैं कि गाय का शव पालिका सीमा से बाहर पड़ा हुआ था। इस मामले में शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली बोर्ड मीटिंग में बड़ा हंगामा होने की संभावना प्रबल हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

गौ सेवक निशु ने बताया कि गांव बिलासपुर के पास नाले में एक गौ माता का शव पड़े होने की सूचनापर वह मौके पर पहुंचे थे। नल से गाय के शरीर को निकलवाने के लिए जेसीबी मशीन की आवश्यकता होने पर उन्होंने नगर पालिका से संपर्क किया। पहले तो सीमा से बाहर होने के कारण अधिकारियों ने कोई भी सहयोग करने से इनकार कर दिया। बाद में खर्च वहां करने की शर्त पर पालिका के अधिकारी मदद करने को तैयार हुए। करीब 4:00 बजे एक जेसीबी इस शर्त पर गौ सेवक को उपलब्ध कराई गई की जेसीबी में₹1000 का तेल डलवाना पड़ेगा। जेसीबी में गौ सेवक ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग लेकर₹1000 का डीजल पेट्रोल पंप पर ले जाकर डलवाया। जिसके फोटो और वीडियो तथा अधिकारियों से बातचीत की ऑडियो पेट्रोल पंप की पर्ची सेवक से के तौर पर गौ सेवक के पास उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। गौ सेवक में मामले में गहरा आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। इस मामले को लेकर गौ सेवक शनिवार को होने वाली पालिका बोर्ड मीटिंग में भी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन कर हंगामा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधिगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  पहली ही रात में दुल्हन छोड़ लापता हो गया दूल्हा, खतौली में सनसनीइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »