मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी, 1.35 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी में वस्तु एवं सेवाकर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर संधावली बाईपास के पास संचालित ग्लोबल कंस्ट्रक्शन नामक स्क्रैप फर्म पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में लगभग 1.35 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी सामने आई है।

संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित के अनुसार, फर्म के खिलाफ लंबे समय से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का संदेह था।

इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने जब दबिश दी, तो दस्तावेजों में दिखाए गए बड़े कारोबार के विपरीत स्थल पूरी तरह खाली मिला। मौके पर कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं पाई गई।

प्रारंभिक जांच में 83 लाख, 11.74 लाख, 11.74 लाख और 29 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज मिले। कुल मिलाकर लगभग 1.35 करोड़ रुपये की जीएसटी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

विभागीय सख्ती के बाद फर्म संचालक ने मौके पर ही 10 लाख रुपये जमा कराए। उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवसगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »