दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला होने की रिपोर्ट के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। शनिवार को पाम जुमैरह स्थित फेयरमोंट होटल के पास धमाके की आवाजें सुनी गईं। घटना में चार लोग घायल होने की पुष्टि की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह सीधा मिसाइल हमला था या डिबरी गिरने की वजह से आग लगी।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

दुबई पर ईरान का हमला: पाम जुमैरह में क्या हुआ?

क्या दुबई के पाम जुमैरह पर ईरान ने मिसाइल दागी?

अधिकारियों के अनुसार, पाम जुमैरह क्षेत्र में धमाका और आग की घटना हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए। आग पर अब काबू पा लिया गया है। हमले की प्रकृति को लेकर जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने फेयरमोंट द पाम होटल के आसपास विस्फोट की आवाज सुनी और घना काला धुआं उठते देखा। एम्बुलेंस और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल में सोशल मीडिया बैन... युवाओं का बवाल, संसद भवन में भी घुसे... पुलिस फायरिंग में एक की मौत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक डिबरी जमीन पर तेजी से गिरती दिखाई दे रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात पर स्पष्ट हमला किया गया। मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप रह गए खाली हाथ... वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो को मिला शांति का नोबेल

दुबई मीडिया कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर भेजे गए। दुबई नागरिक सुरक्षा ने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, घटना की विस्तृत जांच जारी है और अधिकारियों ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Share This Article