मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

ग्राम लुहसाना में शांति भंग के मामले में कार्रवाई के दौरान मारपीट, दरोगा से पिस्टल छीनने का किया गया प्रयास

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में शांति भंग के तहत जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। दरोगा से भी अभद्रता कर पिस्टल छीनने का भी प्रयास हुआ। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में एक अपराधी के घर पर शांति भंग के तहत एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक के साथ भी अभद्रता और हाथापाई करते हुए हमला किया गया। उपनिरीक्षक ललित कुमार द्वारा बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, वह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कांस्टेबल राजवीर का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने साथी कांस्टेबल अनुज के साथ ग्राम लुहसाना में पूर्व अपराधी राजन पुत्र मदनपाल के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से जारी धारा-130 बीएनएसएस के नोटिस की तामील कराने पहुंचे थे। नोटिस की यक्ष एप पर फीडिंग व सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान राजन के भाई नरेन्द्र उर्फ सरदार तथा उसके एक साथी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्ति

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों आरोपी लाठी और सरिये से पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों का गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई तथा सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेन्द्र उर्फ सरदार पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम लुहसाना थाना बुढ़ाना और अक्षय पुत्र नरेश निवासी रघुनाथपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  ‘ऑपरेशन सवेरा’ में बड़ी कार्रवाईः 30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »