घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

जानसठ क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े हुई घिनौनी घटना, महिला के विरोध पर आरोपी हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और अपने बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ौसी युवक ने घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। घबराई महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

घटना 28 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। थाना जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी और उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक अंशुल शर्मा पुत्र राज किशोर अचानक ही घर में घुस आया और बाथरूम में नहा रही उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की तथा जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया, महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसान

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ जानसइ ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जानसठ के एसएचओ का कहना है कि पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का भव्य आयोजन

Also Read This

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर

Read More »

Muzaffarnagar में मानवता शर्मसार: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News(मुजफ्फरनगर): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ छपार थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दुकान से सामान लेने गई थी मासूम छपार कस्बे की रहने वाली एक मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसका अपहरण कर लिया और पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसे

Read More »