तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाज

शिव चौक पर भव्य होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, वीरपाल निर्वाल संग उड़ाया गुलाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चौक के निकट स्थित तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह तथा सह-संयोजक जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन पवन वर्मा रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अंकुर दुआ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय गोयल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक सतपाल मान, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, मनोज सैनी, विक्की चावला, राजकुमार कालरा एवं सुरेन्द्र मित्तल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  मौत बनकर दौड़ते ओवरलोड गन्ना वाहनों पर शिकंजा, चार वाहन सीज

समारोह के दौरान अतिथियों, व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने होली गीतों और हास्य-चुटकुलों के माध्यम से सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य ने वातावरण को रंगमय बना दिया। जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल एवं जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राठी ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाया तथा पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समाजसेवी हरिओम शर्मा एवं शिशु कांत गर्ग ने कविता पाठ के माध्यम से समां बांधते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, एकता और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का 49वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबारकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »