फेडरेशन में रंगों की फुहार, होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ उद्यमियों ने जमकर उड़ाया अबीर और गुलाल, मिलकर नाचे और गाये, मचाया धमाल

मुजफ्फरनगर। जनपद के औद्योगिक एवं व्यापारिक जगत के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से फेडरेशन भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में रंग, उमंग और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह में फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, सह सचिव आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल सहित अनेक उद्योगपति एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आगमन रहा। इसके अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सम्मानित नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामद

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नीलकमल पुरी द्वारा अतिथियों का गुलाल और पुष्पमाला से स्वागत कर किया गया। इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों, चंदन के तिलक और रंगों के साथ पारंपरिक एवं मर्यादित वातावरण में होली खेली गई। आयोजन में भारतीय संस्कृति की छटा स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। मंच संचालन करते हुए सचिव अभिषेक अग्रवाल ने चुटकुलों, शायरी और हास्य प्रसंगों से माहौल को जीवंत बनाए रखा। उपस्थित सदस्यों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। किसी ने मधुर गीत प्रस्तुत किए, तो किसी ने कविताओं और शेर-ओ-शायरी से समां बांधा। वहीं कुछ सदस्यों ने नृत्य और हास्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid0V2Sp6V4oWpxGPhep8SQicdCzW8Ey8XC79XQGBeV4agyk4YPXYaFy27vgyfZ6TNJil

पूरा फेडरेशन भवन रंगों और भाईचारे की भावना से सराबोर दिखाई दिया। उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समापन अवसर पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। आत्मीय वातावरण में संपन्न यह होली मिलन समारोह फेडरेशन की एकजुटता, सक्रियता और पारिवारिक भावना का सशक्त उदाहरण बनकर उपस्थित जनों के मन में विशेष स्थान छोड़ गया।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी निरीक्षक ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

Also Read This

सिद्धार्थनगर में रील का जुनून जानलेवा, टंकी से गिरकर बालक की मौत

सिद्धार्थनगर, 3 मई 2026। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रील बनाने का शौक बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। काशीराम आवास कॉलोनी में पांच बच्चे करीब 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए। नीचे उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से पर ही फंस गए। करीब 16 घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद रविवार सुबह भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के

Read More »

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »