दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की मौत

आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग मरे, डंपर और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी के दिन मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुरकाजी, रुड़की रोड और चरथावल क्षेत्र में हुए तीन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो युवकों की आमने-सामने बाइक टक्कर में जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक अलग-अलग दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बन गए। अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना हादसे की गंभीरता बढ़ने का कारण बना।

जनपद मुजफ्फरनगर में होली के अवसर पर दुल्हैंडी के दिन सड़क हादसों की कई घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन गंभीर हादसों में कुल चार लोगों की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं के बाद कई परिवारों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुरकाजी थाना क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर सुवाहेड़ी गांव के निकट मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में आशीष (28) पुत्र मूलचंद निवासी गांव रंडावली और शुभम (25) पुत्र रामशरण निवासी गांव कुरड़ी थाना मंगलौर (उत्तराखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जो उनकी मौत का कारण बनी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

बताया गया कि आशीष दूध एकत्र करने का काम करता था और उस समय बाइक पर कैन लटकाकर हरिनगर गांव में पशुपालकों से दूध लेने जा रहा था। वहीं शुभम लक्सर से अपने गांव लौट रहा था। आशीष के परिवार में तीन भाई हैं और वह तीसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हेलमेट न पहनने के कारण दोनों युवकों को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार को रुड़की रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वर्मा के अनुसार युवक की हालत बेहद गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस की सख्ती, सात मनचले पकड़े गए

चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव के निकट बुधवार को तेज रफ्तार डंपर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्हेड़ी निवासी मुंतजिर पुत्र इमरान के रूप में हुई है। मुंतजिर किसी काम से बाइक पर जा रहा था। बिरालसी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर हेलमेट न पहनने की लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  अपनी पत्नी का दूसरे युवक से कराया निकाह, तीन बच्चे भी सौंप दिए

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेडकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेडपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »