मुजफ्फरनगर में ‘बदमाशों के देवता’ का पुलिस ने किया एनकाउंटर

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, जिला परिषद मार्किट के व्यापारी को दी थी धमकी

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच बृहस्पतिवार को सीधी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रताप के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि उसने जिला परिषद मार्किट के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में प्रताप सिंह नाम का एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एसएचओ आशुतोष कुमार के अनुसार जिला परिषद मार्किट के एक व्यापारी से कुछ दिन पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  तिगरी गांव के मुख्य मार्ग की हालत दयनीय, ग्रामीणों का हंगामा

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश प्रताप उर्फ बदमाशों का देवता के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। वो अपने साथी के साथ यहां किसी वारदात की फिराक में आया था। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसों में तीन की मौत, दो सड़क हादसे, स्टेशन पर मिला एक शवकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसों में तीन की मौत, दो सड़क हादसे, स्टेशन

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »