महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

आरोपी पर लगाया चरित्रहीन साबित करने की साजिश रचने का आरोप, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता को फोन कर आपत्तिजनक संदेश भेजने और बार-बार कॉल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खतौली क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और मुजफ्फरनगर कचहरी में वकालत करती हैं। मूल रूप से मेरठ जनपद के एक गांव की निवासी महिला अधिवक्ता वर्तमान में खतौली कस्बे के मोहल्ला देवीदास में रहती हैं और छुट्टी के दिनों में वो अपनी ससुराल में आती जाती रहती है। उसके पति एक सैन्य बल में महाराष्टÑ में तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें:  ACHCHI PEHAL-कूड़ा घर की निगरानी को सीसीटीवी बन गया सफाई कर्मी

महिला अधिवक्ता के अनुसार 4 नवंबर 2025 की रात करीब 11:09 बजे उनके मोबाइल फोन पर मेरठ जनपद के थाना फलावदा क्षेत्र के ग्राम बतौर निवासी राधेश्याम पुत्र नैनपाल की ओर से कॉल और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहा है और गंदी नीयत से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति साजिश के तहत उन्हें समाज में चरित्रहीन साबित करने का प्रयास कर रहा है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मामले में खतौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राधेश्याम के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक: दौराला क्षेत्र में महिलाओं

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »