मंसूरपुर में गन्ने से भरी ट्रॉली के नीचे दबकर किसान रणवीर की मौत

मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर हादसे के बाद लंबा जाम लगा। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर रणवीर का शव ट्रॉली के नीचे से निकाला।

मुजफ्फरनगर, 26 नवंबर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली के नीचे दबने से किसान रणवीर की मौत हो गई। वह अपने खेत से गन्ना लेकर चीनी मिल में तुलवाने जा रहे थे।

टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रणवीर का शव ट्रॉली के नीचे से निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  शराब के विवाद में किसान की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकाम
Share This Article