रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन

केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन मांगो का करे त्वरित निस्तारण : अजय बिरला

सहारनपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ‌द्वारा 25 नवंबर को रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यूनियन ने केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन से रेल कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की।

 

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अंबाला मंडल के संगठन मंत्री अजय बिरला ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों एवं दमनकारी मानसिकता पर रोष व्यक्त किया तथा रेल कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु कई मांगों पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, यूपीएस को समाप्त किए जाने, न्यूनतम पेंशन को न्यूनतम वेतन के बराबर करने, बीस वर्ष की सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले कर्मचारियों को तत्काल पेंशन प्रदान करने, सेवानिवृत्ति पर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने सहित

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंच लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

कई मांगो को प्रमुखता से उठाया। संगठन मंत्री अजय बिरला ने कहा कि जब तक उनकी मांगो का निस्तारण नहीं होता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

शाखा सचिव उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में सहारनपुर की वाशिंग लाइन बंद कर दी गई थी, जिसके कारण लगभग 150 रेल कर्मचारियों को सहारनपुर से हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडल के अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित कर दिया गया। इससे कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन तथा उनके बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यूनियन ने सहारनपुर में वाशिंग लाइन को पुनः चालू करने की मांग की। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, राजन वत्स, रवि बालियान, ओम प्रकाश, ओम कुमार, मनोज कुमार, उपेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, भगवान गिरि, राजेश कुमार, बाबू राम, रविंद्र कुमार, ओम बिड़ला, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, विकासराज शर्मा, अमरदीप, नितिन कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, ईशांक शमी, अनुज कुमार, ताराचंद, निर्मल, रोहित कुमार, शमशाद, विवेक, राधेश्याम, जोखू राम, जितेंद्र चौहान, समय सिंह, सनी आर्य, लालजी मीणा, बृजेश कुमार एवं प्रवेश गुर्जर सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ कुण्ड पर जलाये जायेंगे 11 हजार आशीर्वाद दिए
Share This Article