पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

सात माह पहले हुई थी शादी, मुकदमेबाजी की रंजिश में होलिका दहन के दिन बाजार में दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर आरोपियों ने सरेबाजार गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

ग्राम गढ़ी बहादुरपुर निवासी मधुर पुत्री इन्द्रपाल सिंह ने थाना शाहपुर में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2018 को रोहित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कुरड़ी, थाना छपरोली जिला बागपत के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसके चलते मामला मुजफ्फरनगर कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमेबाजी के कारण पति रोहित, देवर मोहित और ससुर यशपाल उससे रंजिश रखने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि होलिका दहन के दिन 2 मार्च 2026 को शाम करीब सात बजे कस्बा शाहपुर स्थित सीमा जूस कॉर्नर के पास रोहित और मोहित ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन की बारिश से हाल बेहाल, गरीब का आशियाना ढहा, एक की मौत

विवाहिता का कहना है कि 5 मार्च 2026 को रोहित और मोहित ने एक व्हाट्सएप नंबर से उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेज दिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः कार्तिक का शव देख बिलख पड़े परिजन

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामदराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का

Read More »