पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देव

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों से मांगे क्षेत्रीय विकास कार्यों के सुझाव, स्थानीय जरूरतों के आधार पर योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की विकासपरक नीति के तहत शहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास की एक नई पहल की गई है। क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनहित की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नए सिरे से विकास प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। बृहस्पतिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों के अंतर्गत मुजफ्फरनगर क्षेत्र में विभिन्न जनहित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपये तक के विकास प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांवों और शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि आम लोगों को बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री कपिल देव ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं का आकलन कर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें और उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराएं। इससे सभी प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से संकलित कर आगे भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए प्रस्ताव क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »