नावला कोठी के पास रजवाहा पटरी चौड़ीकरण शुरू, 25 किमी मार्ग होगा चौड़ा

मेरठ रोड स्थित नावला कोठी के पास से गुजरने वाले मार्ग पर रजवाहा पटरी चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण को राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे लाखों कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर और नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 कार्यक्रम के दौरान डा.वीरपाल निर्वाल ने कर्मचारियों और श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मार्ग केवल सामान्य आवागमन का रास्ता नहीं है, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही का प्रमुख मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि इस कारण रजवाहा पटरी चौड़ीकरण कार्य को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

 कार्यक्रम में मौजूद सिंचाई विभाग के एस डी ओ सुशील कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रण पाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा और गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि विभाग इस परियोजना की नियमित निगरानी करेगा, जिससे निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, जिलेदार मनोज कुमार, तथा भा.ज.पा. जिला संयोजक रामकुमार शर्मा और रविन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चार दिन बाद नहर में मिला लापता लोकेश का शव

स्थानीय लोगों का मानना है कि रजवाहा पटरी चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

Share This Article