भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के नाम पर तीन करोड़ की ठगी

कसेरवा गांव का मामला, चार मिनट से अधिक की बातचीत से हड़कम्प, पुलिस ने ऑडिया को बताया दो साल पुराना मामला, जांच हुई शुरू

मुजफ्फरनगर। शनिवार को प्रदेश के साथ ही जनपद में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई, इसी बीच पुलिस में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जनपद से सामने आया है, जहां पुलिस भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। एक वायरल ऑडियो में कथित तौर पर आरोपी भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये लेने की बात स्वीकार करता सुनाई दे रहा है।

मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी ताहिर उर्फ काला प्रधान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब चार मिनट 19 सेकेंड की इस रिकॉर्डिंग में वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से भारी रकम लेने की बात स्वीकार करता सुनाई देता है। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथियों ने भर्ती प्रक्रिया में चयन कराने का भरोसा दिलाकर युवाओं से लाखों रुपये की रकम ली थी। वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान आरोपी यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अलग-अलग करीब 50 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर लगभग तीन करोड़ रुपये तक की राशि इकट्ठा की गई और इसे लखनऊ तक पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

रिकॉर्डिंग में एक युवक खुद को पीड़ित बताते हुए पैसे वापस मांगते हुए नाराजगी जताता है। दूसरी ओर से आरोपी और उसके सहयोगी रकम लौटाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हुए सुनाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह बातचीत आरोपी के कुछ साथियों और पीड़ित युवकों के बीच हुई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सूत्रों के अनुसार कई अभ्यर्थियों ने भरोसा कर लाखों रुपये तक की रकम दे दी थी। लेकिन जब भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उनका चयन नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इसी दौरान हुई बातचीत का यह ऑडियो सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार, नाबालिग को बाल कल्याण समिति के पास भेजा

मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहा ऑडियो लगभग दो साल पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वास्तव में कितनी रकम ली गई थी तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद रखने वाले युवाओं को ऐसे गिरोह आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं। भर्ती के नाम पर पैसे लेकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि ऐसे गिरोहों पर कब तक प्रभावी कार्रवाई होगी। अब लोगों की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

इसे भी पढ़ें:  शराब तस्करों की तलाश में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आधी रात चला ऑपरेशन सर्च

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »