भाजपा जिला कार्यसमिति में पूर्व सभासद पवन अरोरा बने मीडिया प्रभारी

भाजपा के लिए समर्पित, लंबे समय से निभा रहे थे जिम्मेदारी, औपचारिक मनोनयन के बाद जताई खुशी

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति में पूर्व सभासद पवन अरोरा को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी द्वारा जारी कार्यसमिति में उनके नाम की औपचारिक घोषणा के बाद समर्थक खेमे में उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में जल निकासी न होने से लोग परेशान, मंत्री के घर पहुंचकर रखी समस्या

पवन अरोरा शुरूआत से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं और उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्याशियों की जीत के लिए लगातार कार्य किया है। कार्यसमिति की घोषणा से पहले भी वह जिले में मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब उन्हें आधिकारिक रूप से इस पद पर मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला

पार्टी सूत्रों के अनुसार पवन अरोरा को जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का विश्वासपात्र माना जाता है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पवन अरोरा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देव
Share This Article