नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीते नौ वर्षों में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा उत्पादन, सड़क निर्माण, निवेश आकर्षण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा के साथ-साथ सौर एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोली

उन्होंने यूपी नवनिर्माण के नौ वर्ष विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन और किसानों के हित में लागू की गई योजनाओं ने राज्य को विकास के नए मुकाम पर पहुंचाया है। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश देश के अग्रणी निवेश केंद्रों में शामिल हुआ है। प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभाव और उनके जमीनी क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला। साथ ही यह विश्वास जताया गया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टीम एमपीएल के टूर्नामेंट में आएंगे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार

Also Read This

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  एथलीट प्रियंका के लिए इंसाफ की मांग कर सीएम से मिलेंगे पिता  निधि के

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य

Read More »

श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

Read More »