बिंदल्स पर आय कर का शिकंजा: निरस्त होगी 171 करोड़ की टैक्स छूट

कागज उत्पान में 50 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद का मामला आया सामने, गन्ने की खोई और कच्चे माल की संदिग्ध खरीद पकड़ी

मुजफ्फरनगर-बिजनौर में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी, अघोषित लेनदेन मिला, करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण जब्त

मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग ने बिंदल्स पेपर्स मिल्स समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर और बिजनौर में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 132 के तहत 18 मार्च को मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड, उसके निदेशकों और समूह से जुड़ी अन्य संस्थाओं के परिसरों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई अभी भी जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दायरे में मुजफ्फरनगर और बिजनौर स्थित समूह के औद्योगिक प्रतिष्ठान और प्रमुख व्यक्तियों के आवास शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा स्मारक पर दानदाता महावीर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

आयकर विभाग को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गन्ने की खोई (बैगास) और अन्य कच्चे माल की बड़ी मात्रा में अघोषित खरीद की गई। इसके अलावा कागज उत्पादन से जुड़े कारोबार में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध या फर्जी खरीद के संकेत मिले हैं। विभाग को आशंका है कि समूह द्वारा चीनी और कागज दोनों क्षेत्रों में वास्तविक लाभ को छिपाने का प्रयास किया गया। जांच में कागज की अघोषित बिक्री से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं। साथ ही समूह द्वारा आयकर अधिनियम के तहत लगभग 171.3 करोड़ रुपये की कटौती का दावा किया गया, जिसे प्रारंभिक जांच में नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस मामले में विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया देख रही यूपी का विकास और सुशासनः कपिल देव

तलाशी के दौरान सामने आया कि समूह की विभिन्न इकाइयों—कागज, विद्युत संयंत्र और चीनी इकाई—के लिए अलग-अलग लेखा-पुस्तकें नहीं रखी जा रही थीं। आंतरिक लेखाकार और विद्युत संयंत्र के महाप्रबंधक ने धारा 132(4) के तहत दिए गए बयानों में इस बात को स्वीकार किया। तलाशी में केवल समेकित लेखा-पुस्तकें और ट्रायल बैलेंस ही प्राप्त हुए। इस स्थिति को देखते हुए आयकर अधिनियम की धारा 80-कअ के अंतर्गत दावा की गई 171.3 करोड़ रुपये की कटौती को अस्वीकार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग द्वारा साक्ष्य संकलन और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, कार्रवाई के बावजूद समूह की फैक्ट्रियों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

Also Read This

अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा। आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः एसडीएम निकिता शर्मा को मिला खतौली तहसील का चार्जइस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना भी

Read More »

एनएच-58 पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस-एनएचएआई का संयुक्त निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के निर्देश

खतौली/मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ खतौली से पुरकाजी के मध्य स्थित एनएच-58 का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, अवैध कटों, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने विभिन्न कट (यू-टर्न), सर्विस रोड, डिवाइडर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप

Read More »

खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि

खतौली। सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुभाष चन्द, महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने किया। अध्यक्ष सुभाष चन्द को राज्य मंत्री

Read More »

7 मई से जनगणना अभिया का शुभारंभः उमेश मिश्रा

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से की स्व गणना की अपील, कहा-ईमानदारी से अपनी सही सूचना कराएं दर्ज मुजफ्फरनगर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा, जिसमें पहले चरण में स्व-गणना और मकान सूचीकरण की व्यवस्था लागू की गई है। जनगणना 2027 के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी का दायित्व निभा रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं अपने परिवार से

Read More »

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया

Read More »