मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

गैर सम्प्रदाय के युवक ने अपहरण के बाद सोशल मीडिया आईडी पर लगाई युवती के साथ फोटो, चार दिन से परिजन परेशान

मीरापुर से मेरठ में शिक्षा ग्रहण जाती थी युवती, पे्रम-प्रसंग में युवती के जाने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। अपने घर से मेरठ के एक प्राइवेट मैनेजमेंट कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही युवती अचानक लापता हो गई। पिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी पुत्री मेरठ कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई भी पता नहीं चला, न वो वापस घर लौटी और न ही किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर ही उसका कोई पता चल पाया। उसकी तलाश के लिए परिजन कॉलेज पहुंचे, वहां युवती की एक दोस्त ने जानकारी दी कि लापता युवती का फोटो हाल ही में एक गैर सम्प्रदाय के युवक ने अपने साथ अपनी सोशल मीडिया आईडी पर लगाई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडर

मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मीरापुर के मौहल्ला तहबलपुरा निवासी दर्शन लाल ने थाने में दी शिकायत में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसको बरामद करने की गुहार की है। पुलिस के अनुसार थाने में दी गई तहरीर में पिता ने बताया है उसकी पुत्री जोकि बालिग है और मेरठ में आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही है, वो 20 मार्च को घर से कॉलेज में पढ़ने की बात कहकर गई थी। शाम तक भी युवती वापस घर नहीं लौटी, दिन ढलने के बाद परिजनों को चिंता हुई और फोन पर उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन 21 मार्च को युवती की तलाश शुरू की गई। युवती के पिता अन्य परिजनों के साथ मेरठ आईआईएमटी कॉलेज पहुंचे और युवती की तलाश के लिए पूछताछ की तो वहां मौजूद मिले एक छात्र उस्मान ने बताया कि तन्नू नाम की छात्र उनकी बेटी की अच्छी दोस्त है, वो ही कुछ बता सकती है।

इसे भी पढ़ें:  देश को जोड़ रही पीएम मोदी के मन की बातः मीनाक्षी स्वरूप

पिता दर्शन लाल ने कॉलेज में तन्नू को तलाश किया और पूछताछ की तो तन्नू ने बताया कि आज ही जैद पुत्र आस मौहम्मद नामक लड़के ने उनकी पुत्री के साथ अपना फोटो अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की आईडी पर लगाई है। पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में अन्य छात्र-छात्राओं से भी बात की गई, सभी लोगों से बात करने पर पता चला कि जैद नामक लड़का उनकी बेटी को कॉलेज से ही बहला-फुसलाकर ले गया है।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

उन्होंने बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के अन्तर्गत मुकदमा कायम करते हुए आरोपी और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जायेगा। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी निगरानी कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी

Read More »